महासमुन्द

अर्ली वेरायटी की धान फ सल तैयार
23-Sep-2024 2:42 PM
अर्ली वेरायटी की  धान फ सल तैयार

महासमुंद, 23 सितंबर। जिले के नर्रा क्षेत्र में साधन सपन्न किसानों ने खरीफ फसल में अर्ली वैरायटी के धान की फसल ली है। जिसमें बालियां आने के बाद अब फसल पकने की ओर है। यह फसल कोमाखान खट्टी मार्ग पर लगा हुआ है। मौसम यदि ठीक ठाक रहा तो नवरात्र व दशहरा पर्व मनाने के बाद धान की कटाई शुरू होने की संभावना है। पितृ पक्ष में अब सुबह-सुबह कोहरे छाने के साथ ही शीत गिरना शुरू हो गया है। 
 


अन्य पोस्ट