महासमुन्द

मोटर दुर्घटना दावा: मृतक के परिजनों, घायलों के लिए अवार्ड पारित
22-Sep-2024 5:07 PM
मोटर दुर्घटना दावा: मृतक के परिजनों, घायलों के लिए अवार्ड पारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,22 सितंबर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरण में मृतक के परिजनों-घायलों के लिए अवार्ड पारित किया गया।  आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर प्रकरण का निराकरण किया गया।

कल जिला मुख्यालय महासमुंद के जिला न्यायालय में अयोजित नेशनल लोक अदालत में के समक्ष प्रधान जिला एवं सत्र  न्यायाधीश एवं खंडपीठ क्रमांक.एक के पीठासीन अधिकारी अनिता डहरिया के नेतृत्व में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरण जिसका मामला अक्टूबर 2023 से न्यायालय में लंबित था। घटना  8 सितंबर 2023 की रात्रि 10 बजे के आसपास नेशनल हाईवे.53 में जो ट्रेक्टर से मृतक एवं आहतगण खैरझीटी से गिरौदपुरी जा रहे थे। जिसे ट्रक द्वारा पीछे से ठोकर मार कर दुर्घटना कारित किया गया था। जिसमें एक की मृत्यु तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुआ था।

उक्त घटना पर थाना पटेवा अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में अनावेदगण वाहन मालिक तथा वाहन चालक की अनुपस्थिति के कारण न्यायालय में लंबित था। जिसके कारण उक्त प्रकरण के निराकरण करने में समय लग रहा था। जिसे सुलझाने तथा त्वरित प्रतिकर अथवा राहत क्षतिपूर्ति की राशि दिलाए जाने हेतु आवेदकगण के अधिवक्ता संदीप कुमार साहू के विशेष प्रयास से बीमा कंपनी से संपर्क कर  बीमा कंपनी के अधिवक्ता की उपस्थिति एवं सहमति से प्रकरण को राजीनामा के आधार पर निपटाए जाने का प्रयास किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 17 लाख 50 हजार रुपए तथा दुर्घटना से गंभीर रूप से दो घायलों के लिए  क्रमश: एक.एक लाख रुपए, दो आहतगणों के लिए क्रमश: 90-90 हजार रुपए एवं दुर्घटना एक आहत व्यक्ति के लिए 20 हजार रूपए की राशि  अवार्ड पारित की गई है।


अन्य पोस्ट