महासमुन्द
आत्मानंद स्कूल में सफाई अभियान
22-Sep-2024 3:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शनिवार को शाला प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें संस्था के महाराणा प्रताप स्काउट दल एवं महारानी लक्ष्मी बाई गाइड कंपनी ने ग्रुप लीडर प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर प्रमोद कुुमार कन्नौजे एवं गाइड केप्टिन रूपा पांडेय के निर्देशन में साफ सफाई की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जी.आर. टांडेकर ने किया। आभार प्रदर्शन गाइड मीनाक्षी साहू ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे