महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 19 लॉन टेनिस प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं के छात्र नवीन यादव ने भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय अंतर शालेय फुटबाल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें छात्र मयंक साहू, युग डोंगरे, रूद्राक्ष चन्द्राकर, आकाश साहू, शशांक साहू, दीपेश ठाकुर, शौर्य, कृष्णा, टेमन, निहाल चन्द्राकर, पीयुश कुर्रे, आविष्कार आदि शामिल थे।
इसी प्रकार आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित ब्लाक स्तरीय जवाहरलाल नेहरू नेशनल साईंस मेथेमेटिक्स एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सेजेस नयापारा महासमुंद के जीव विज्ञान के व्याख्याता विकास यादव के मार्गदर्शन में बनाया गया नेशनल फार्मिंग का मॉडल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रेरणा साहू, खुशबू चन्द्रवंशी, पूजा साहू, लोकप्रिया साहू, तनिषा चन्द्राकर, खुशी सिन्हा, राशि पांडे, गरिमा साहू ने भाग लिया।
इसी क्रम में कृत्रिम -बुद्विमत्ता-संभावना और सरोकार विषय पर आयोजित सेमीनार में कक्षा 9 वीं की छात्रा चंचल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनका मार्गदर्शन भौतिकी के व्याख्याता मितेश शर्मा ने किया। भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक द्वारा आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में संस्था के 10 छात्र शामिल हुए। समस्त विजयी प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, प्रमोद कुमार कन्नौजे, जी.आर. टांडेकर, व्यायाम शिक्षक तृषा शर्मा, विज्ञान सेमीनार के प्रभारी आकांक्षा भोई, प्रखर साहू, ऋतुराज देवांगन सहित संस्था के समस्त शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।