महासमुन्द

भाजपा सदस्यता अभियान, पहुंचे विधायक
19-Sep-2024 9:53 PM
भाजपा सदस्यता अभियान, पहुंचे विधायक

महासमुंद, 19 सितंबर। बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत शहर के वार्ड क्रमांक 02 इमलीभांठा शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 174 व वार्ड क्रमांक 05 में संतोषी शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 179 में पहुंचकर आमजनों से मुलाकात की और भाजपा की  सदस्यता लेने कहा।  इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, हनीश बग्गा, सुजाता विश्वनाथन, जितेंद्र साहू आदि उनके साथ थे।


अन्य पोस्ट