महासमुन्द
महासमुंद,19 सितंबर। शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य एसके साव के निर्देशन एवं आरती साव के मार्गदर्शन में ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन से हुई। तत्पश्चात आरती साव ने विश्व ओजोन दिवस मनाए जाने के उद्देश्य एवं इसके प्रभावों को विस्तार से समझाया और कहा कि ओजोन परत हमारे वायुमंडल के चारों तरफ पाया जाता है। जो कि छतरी के समान सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैगनी विकिरण को रोकने का काम करती है एवं इसके क्षय होने से यह हानिकारक विकिरण हमारे पृथ्वी के अंदर प्रवेश करती है जो विभिन्न बीमारियों जैसे त्वचा का कैंसर, मोतियाबिंद एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी लाता है। छात्र-छात्राओं जागरूकता लाने के लिए इस दिवस से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढक़र भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज कन्हेर, द्वितीय रितु भोई एवं तृतीय सुधा साव रहीं।
नारा लेखन में प्रथम ममता सोनी, द्वितीय स्नेहा सांड एवं तृतीय जागृति साव एवं प्रश्न मंच में प्रथम राजेश्वरी साव, द्वितीय प्रीति देवांगन, तृतीय कौशल्या साहू रही। कार्यक्रम में गीतिका प्रधान, रोशनी गुप्ता, आकांक्षा भोई, जानिसार फातिमा, मुस्ताक खान एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।