महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 18 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान क्षेत्र जोर-शोर से जारी है। भाजपा नेता सदस्यता हेतु घर-घर पहुंच कर ऑनलाइन व ऑफ़लाइन सदस्य बना रहे हैं।
बसना विधानसभा के पोलिंग बूथ नम्बर एक जम्हर में मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल भाजपा नेता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, सरपंच रमो साहू,, डा रामचरण साहू, बाल मुकुंद साहू, बेदप्रकाश साहू ने सदस्यता अभियान चला ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
अभियान के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने बताया कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने व सदस्य बनाने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त हुवा है। ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाने घर-घर मोहल्लों में पहुँच कर अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है।