महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 सितंबर। राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता रोहतक हरियाणा में 26 से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाना है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम शामिल होगी। स्पर्धा के लिए महासमुंद के 2 खिलाड़ी का चयन किया गया।
छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 24वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन 6 से 8 सितम्बर तक परखंदा, कुरूद जिला धमतरी में आयोजित किया गया था।
विदित हो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए महासमुंद जिले से बालक बालिका कुल 20 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें बालक वर्ग में ढालेंद्र कुमार यादव पिता जोधन यादव एवं बालिका वर्ग में गीतांजलि साहू पिता भानू साहू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। दोनों खिलाड़ी बेमचा विद्यालय में अध्ययनरत हंै।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, अंकित लूनिया प्रदेश सह सचिव व जिला बॉल बैडमिंटन सचिव महासमुंद व पदाधिकारियों शाला विकास समिति के अध्यक्ष लखनु निर्मलकर, सरपंच हरिश्चंद्र ध्रुव, विद्यालय परिवार से प्राचार्य एस एल पाटकर, शिक्षक स्टॉफ पी के ध्रुव, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक, वाय एस बलिहार आदि ने बधाई दीं।