महासमुन्द
ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस, स्वागत
17-Sep-2024 7:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 सितंबर। सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुस्लिम जमात ने शहर में जुलूस निकाला, जिसका जगह-जगह पर जमात के द्वारा इस्तकबाल किया गया।
शहर के नेहरू चौक में भी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग एवं नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भी बरसते पानी में जुलूस का इस्तेकबाल किया। इस अवसर पर जुलूस में शामिल मुस्लिम जमात के लोगों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे