महासमुन्द
गणेश की विशेष पूजा अर्चना और रामायण पाठ
16-Sep-2024 3:08 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16सितंबर। रविवार को नगर पालिका कार्यालय में विराजित भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना और रामायण पाठ कार्यक्रम हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने रामायण मंडली और पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में शहर की अशोक सुंदरी मानस मंडली ने रामायण पाठ किया। मंडली की टीकाकार पद्मिनी साहू, सदस्य कुलापा वैष्णव, आशा सोनी, पूजा साहू, नीतू साहू, कुमारी साहू, गंगा अनुसूइया श्रीवास्तव, सीमा यादव, उषा गौतम, संगीता मदनकर, ज्योति राठी और ममता साहू के अलावा पालिका कर्मियों में नीतू प्रधान, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, रमा महानन्द, सीताराम तेलक, दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर, गुमान ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे