महासमुन्द

पांच लाख महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा-निखिलकांत
16-Sep-2024 2:38 PM
पांच लाख महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा-निखिलकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 सितंबर। जिला युवा कांग्रेस महासमुंद ने राज्य सरकार से मांग की है कि महतारी वंदन योजना के तहत छूटे हुए पात्र महिलाओं का फ ार्म शीघ्र भरा जाए तथा नव विवाहिताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाए। युवा कांग्रेस सरकार से अपनी प्रमुख मांगों के लेकर प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत छूटे पात्र महिलाओं के फॉर्म भर के नव विवाहित को भी योजना का लाभ दिया जाए एवं 18 साल से ऊपर को भी पात्रता की श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने बताया कि भाजपा का 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि देने का दावा झूठा है। प्रदेश में हर माह पांच लाख से भी अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से एक हजार रुपए प्रति माह देने का वादा किया गया था और चुनाव के दौरान भाजपा ने 85 लाख से अधिक महिलाओं से फ ॉर्म भी भरवाए थे।  उनका कहना है कि सरकार बनने के बाद प्रदेश के 50 प्रतिशत महिलाओं को यह राशि नहीं मिल रही है। सच्चाई यह है कि हर माह पांच लाख महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है। महिलाओं के खाते में गेप करके राशि डाली जा रही है। योजना से वंचित शेष महिलाओं को इस योजना में शामिल होने का अवसर भी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही नव विवाहित महिलाओं को भी लाभ देने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। समस्त मांगों को निराकरण तथा महतारी वंदन योजना का फार्म भराने पोर्टल पुन: शुरू नहीं किया गया तो आगामी 23 सितंबर को युवा कांग्रेस द्वारा लोहिया चौक महासमुंद में सभा का आयोजन होगा।  उनकी मांगों में प्रदेश के समस्त महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने, निराश्रित,वृद्धावस्था,विधवा पेंशन, पत्यिकता पेंशन तथा विकलांगता पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को भी महतारी वंदन के एक हजार रुपए मिलाकर 15 सौ रुपए प्रतिमाह देने, पिछले 7 माह के काटे गए 5-5 सौ रुपए के हिसाब 3500 रुपए शेष राशि तत्काल देने, नवविवाहित महिलाओं को भी इस योजना से जोडऩे चल रही विसंगतियों की जांच कर तत्काल निराकरण करने, अप्राप्त किस्तों को तत्काल प्रदान करने की मांग शामिल है।  उन्होंने बताया कि महतारी वंदन की राशि आबंटन में भारी अनियमितता है। इसके खिलाफ 23 सितंबर को स्थानीय लोहिया चौक में पीडि़त महिलाओं के साथ एक सभा के बाद एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

 व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। हम यह आंदोलन पीडि़त महिलाओं के अधिकारों को दिलाने के लिए कर रहे हैं। आंदोलन में पीडि़त महिलाओं से शामिल होने की अपील की गई है। प्रेस वार्ता में राजेश नेताम, शाहबाज रजवानी, रत्नेश साहू, आयुष भोंसले भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट