महासमुन्द
22.63 करोड़ का गांजा किया नष्ट
16-Sep-2024 2:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 सितंबर। ओडिशा से निकलकर देश के कोनो-कोने तक गांजा पहुंचाने वालों को पकडऩे के लिए चर्चित महासमुंद जिले में कई प्रकरणों में जब्त करीब 22.63 करोड़ रुपए कीमती करीब 22631 किलो गांजा रायपुर सिलतरा के एक औद्योगिक संयंत्र में नष्ट किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्त गांजा को आईजी रेंज मुख्यालय में ही ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में नष्ट किया जाता है। हाल ही में रायपुर आईजी रेंज में शामिल महासमुंद, बलौदाबाजार,धमतरी और गरियाबंद जिले में बीते वर्षों में जब्त करीब 23419 किलो से अधिक गांजे को नष्ट किया गया। इसमें महासमुंद जिले का ही 22631 किलो गांजा है। शेष अन्य जिलों का है। महासमुंद जिले का उक्त गांजा सौ से अधिक प्रकरणों में जब्त किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे