महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 सितंबर। महासमुंद जिले की कोमखान पुलिस ने कार से गांजा तस्करी करते 2 अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा से महासमुंद होते हुये उत्तर प्रदेश ले जाने वाले हैं। उक्त सूचना की तस्दीक के लिए जांच जारी थी। तभी खरियार रोड ओडिशा की ओर से 1 स्वीफ्ट डिजायर कार महासमुंद की ओर आते दिखी। उसे एनएच 353 रोड टेमरीनाका कोमाखान के पास घेराबंदी कर रोका गया।
वाहन में 02 व्यक्ति सवार मिले। दोनों ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम धर्मवीर यादव तथा संजीव लोधी दोनों निवासी मप्र. बताया। संदेह के अधार पर उनके वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 21 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा तथा स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती सवा 7 लाख रुपए बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वो ओडि़शा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जा रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20ख, एनडीपीएस के तहत थाना कोमाखान में कार्रवाई की गई।