महासमुन्द
डिजिटल गिरदावरी 30 तक पूर्ण करने का लक्ष्य
15-Sep-2024 2:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 सितंबर। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में धमतरी, कवर्धा सहित महासमुंद को चुना गया है। जिसमें जिले में 7100 सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा सर्वे (गिरदावरी) का कार्य किया जाएगा। प्रथम दिवस पर जिले में लगभग 100 खसरो में डिजिटल गिरदावरी कर फसल प्रविष्टि खसरों पर की गई। इसे 30 सितंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य लिया गया है। जिले के कुल 6 तहसीलों में लगभग 35 वेरीफायर, 250 सुपरवाइजर और लगभग 10 लाख खसरो पर डिजिटल गिरदावरी किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे