महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 सितंबर। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे उत्पीडऩ, रेप आदि घटनाओं में वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेसाध्यक्ष अलंका लांबा, प्रदेशाध्यक्ष सांसद फूलोदेवी नेताम के संयुक्त आव्हान पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने महासमुंद शहर की महिला कांग्रेस कार्यकताएं मंगलवार को नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम में शामिल हुईं।
नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ होने के बाद महिला उत्पीडऩ की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कई अनाचार मामलों में जुर्म दर्ज नहीं किया गया है व आरोपी आज भी स्वछंद विचरण कर रहे है जो मानव समाज के लिए घातक है। उक्त घेराव में श्रीमती माया पांडे सोनम रामटेके ईशा टंडन, श्वेता गुप्ता, कीर्ति चन्द्राकर मुन्ना बी, नसीमा बेगम, शायरा बेगम, रीना सेन, मीना चंद्राकर, ललिता साहू, जानकी ध्रुव, हीरा धुर्वे, संतोषी साहू समेत सैकड़ो संख्या में महिला कांग्रेसजन शामिल हुईं।