महासमुन्द
परामर्शदात्री समिति की बैठक के लिए कलेक्टर को पत्र
10-Sep-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,10 सितंबर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर जिला मुख्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक लंबे समय से नहीं होने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने लिखे पत्र में कहा है कि लंबे समय से बैठक नहीं होने के कारण कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। समयमान वेतन, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति,सेवा अभिलेख का संधारण एवं संवर्गीय जैसे समस्याओं का निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते कर्मचारी वर्ग अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बैठक आयोजित कराने की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे