महासमुन्द

बेलसोंडा की जनता ने चुनाव में सरपंच को चुना है, उनके पति को नहीं-हुलसी
10-Sep-2024 2:31 PM
बेलसोंडा की जनता ने चुनाव में सरपंच को चुना है, उनके पति को नहीं-हुलसी

महासमुंद,10 सितंबर। महासमुंद जिले के जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत बेलसोंडा के सरपंच तथा उप सरपंच के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है।  ग्राम पंचायत बेलसोंड़ा के सरपंच पति पोखन चंद्राकर द्वारा कुछ दिनों पहले उप सरपंच हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर पर मुरूम चोरी कर बेचने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप को सिरे से गलत बताते हुए उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने कहा कि गांव के किसी भी मामले में सरपंच पति पोखन चंद्राकर बेवजह आरोप लगाने तथा अनर्गल बातों को ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। ग्राम पंचायत बेलसोंडा की जनता ने निर्वाचन चुनाव में ग्राम विकास के लिए पोखन चंद्राकर की पत्नी को सरपंच चुना है। अत: तर्क सुनने के लिए सरपंच का मुख्य किरदार होनी चाहिए ना कि उनके पति एक शासकीय कर्मचारी का। 

सरपंच के पति एक शासकीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं और शासन उन्हें सरकारी सेवा करने का तनख्वाह देती है ना की ग्रामीणों के बीच विवादों या आरोप प्रत्यारोप के बीच घिरा रहने का। अत: पोखन चंद्राकर को शासकीय कर्मचारी होने के नाते प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। 


अन्य पोस्ट