महासमुन्द
महासमुंद, 9 सितंबर। जिले के ग्राम बडग़ांव पंचायत सचिव तुलसीराम दीवान को जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने पंचायत कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
सीईओ ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि सचिव बडग़ांव द्वारा पंचायत के कार्यों के प्रति भारी लापरवाही की गई है। जिसमें शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के पंजीयन फार्म जमा नहीं किये जाने, जनपद पंचायत की मासिक बैठक में लगातार. अनुपस्थित रहने, ग्राम सभा की बैठक नहीं लेने, पंचायत की वार्षिक बजट 2024.25 वार्षिक लेख एवं प्रशासनिक रिपोर्ट 2023.24 का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये जाने, ओबीसी सर्वे का कार्य नहीं किये जाने जैसे काम प्रमुख हैं। अत: उक्त सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र भेजा गया था। जिसका जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने तथा पंचायत के अभिलेख 16 एवं 12 पंजी का अद्यतन नहीं किये जाने व कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तुलसीराम दीवान सचिव बडग़ांव को छग पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत निलंबित किया गया है।