महासमुन्द

भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित, खुले में बाहर निकलना भी मुश्किल-विधायक चातुरी नंद
09-Sep-2024 4:04 PM
भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित, खुले में बाहर निकलना भी मुश्किल-विधायक चातुरी नंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 सितंबर।
सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने बेटियों और महिलाओं के साथ हो रही संगीन अपराधों पर साय सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महज 9 माह में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है कि राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है।

विधायक श्रीमती नंद ने न रायपुर नया बस स्टैण्ड में महासमुंद जिले की एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते क हुए कहा कि अब प्रदेश की महिलाएं राज्य की राजधानी में भी सुरक्षित नहीं है। एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया। उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का नहीं रिपोर्ट लिखा गया। यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। 

उन्होंने आगे कहा कि रायगढ़ जिले के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई। जिसके बाद पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी। मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गयाए 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। इस तरह प्रदेशभर में आए दिन कई जगहों पर गैंगरेप की घटनाएं घटित हो रही है और मुख्यमंत्री,गृहमंत्री चुप्पी साधे हुए हंै। आज प्रदेश की महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। 

उन्होंने कहा कि बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार को इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करवाना चाहिये। लेकिन वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।

विधायक श्रीमती नंद ने कहा है कि अभी तक 8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये हंै तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है। विधायक श्रीमती नंद ने कहा कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना पर मौन हंै। यदि साय सरकार जल्द ही वि महिला अपराधों पर लगाम लगाने ठोस पहल नहीं करती है, तो व कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हक में सदन से सडक़ की लड़ाई लड़ेगी। 
 


अन्य पोस्ट