महासमुन्द
त्वरित निराकरण का कह कर एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 सितंबर। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू ने कहा है कि भाजपा द्वारा विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। जिसमें पालिका क्षेत्र के समस्त 30 वार्डों से हजारों आवेदन जनता की मांगों व समस्याओं से संबंधित मिले थे। शिविरों में भाजपा का प्रचार-प्रसार भी खूब किया गया। कहा गया कि जो भी समस्या होंगी उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। लेकिन उक्त शिविर हमेशा की तरह भाजपा का सिर्फ जुमला ही साबित हुआ है। माह भर बीतने के बाद भी शिविरों में लिए गए आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया है।
श्री साहू ने आगे कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में लाभ पाने भाजपा ने जन समस्या निवारण पखवाड़ा स्टंट किया था। जो पूरी तरह फेल साबित हुई है। शहर के नागरिकों ने बड़ी उम्मीद के साथ कतारबद्ध होकर घंटों समय देकर उक्त शिविरों में आवेदन किया था। यहां तक पालिका में आने वाले नागरिकों को भी संबधित शिविरों में भेजा जाता था। जिससे आवेदनों की संख्या में इजाफा हो सके। भाजपा ने अपनी राजनीति चमकाने शहर के लोगों की भावनाओं से खेला तथा पालिका के शासकीय कर्मचारियों का इस्तेमाल भी अपने प्रचार-प्रसार के लिए किया। शहर की जनता यह समझ चुकी है कि जुमलेबाजों ने उन्हें ठगने का काम किया है। शिविरों में दिए आवेदनों का पता लगाने जनता पालिका पहुंच रहे हैं और पूछ रहे हैं कि हमारे आवेदनों का क्या हुआ?
श्री साहू ने कहा कि पिछले 9 माह के कार्यकाल में भाजपा की प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश के किसी भी नगरीय क्षेत्र में फूटी कौड़ी का विकास कार्य नहीं कराया है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में लाभ पाने भाजपा ने जन समस्या निवारण पखवाड़ा स्टंट किया था जो पूरी तरह फेल साबित हुई है।
शहर के नागरिकों ने बड़ी उम्मीद के साथ कतारबद्ध होकर घंटों समय देकर उक्त शिविरों में आवेदन किया था। यहां तक पालिका में आने वाले नागरिकों को भी संबधित शिविरों में भेजा जाता था। जिससे आवेदनों की संख्या में इजाफ ा हो सके। भाजपा ने अपनी राजनीति चमकाने शहर के लोगों की भावनाओं से खेला तथा पालिका के शासकीय कर्मचारियों का इस्तेमाल भी अपने प्रचार प्रसार के लिए किया।
उन्होंने कहा कि शहर की जनता यह समझ चुकी है कि जुमलेबाजों ने उन्हें ठगने का काम किया है। शिविरों में दिए आवेदनों का पता लगाने जनता पालिका पहुंच रहे हैं, और पूछ रहे हैं कि हमारे आवेदनों का क्या हुआ? लेकिन भाजपा के पास जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समय नहीं है। इससे प्रदेश में सरकार के विरूद्ध जन आक्रोश भी बढ़ रहा है। जनता की नाराजगी से बचने तथा जनआक्रोश से भयभीत विष्णु सरकार ने 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन नगरीय क्षेत्रों में किया था। जिसके तहत शहर के प्रत्येक वार्डों में शिविर लगाकर लोगों से उनकी समस्याओं तथा मांगों से संबंधित आवेदन लिए गए थे। आज माह भर बाद भी इन आवेदनों का निराकरण नहीं हो पाया है।