महासमुन्द

वेयरहाउस में चोरी, एक गिरफ्तार
09-Sep-2024 4:00 PM
वेयरहाउस में चोरी, एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 सितंबर।
जिले की थाना सिंघोड़ा पुलिस ने वेयरहाउस में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से  08 पैकेट धान कीमती 8000 रुपए बरामद हु्आ है।

पुलिस के अनुसार  बीते 6 सितंबर को प्रार्थी ललित अग्रवाल  खम्हारपाली थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम  खम्हारपाली में स्थित विजय वेयरहाउस गोदाम में रखे धान की पैकेटों की छल्ली में से 08 पैकेट को 4 सिंतबर की दरमियानी रात में किसी अज्ञात  चोर ने चोरी कर लिया है। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 331-1, 305 के तहत अपराध दर्ज कर  विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति हेम कुमार चौधरी उम्र 38, साकिन रिमजी थाना सिघोड़ा से पूछताछ  किया। 

उक्त व्यक्ति ने 08 पैकेट धान की बोरी को चोरी करना स्वीकार किया। उसके  कब्जे से 08 पैकेट धान की भरी हुई बोरी कीमती 8000  रुपए बरामद किया है। थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 331-1, 305 के तहत् कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 
 


अन्य पोस्ट