महासमुन्द

राज्य स्तर सब जूनियर बॉल बैडमिंटन स्पर्धा में 20 खिलाड़ी हुए शामिल
09-Sep-2024 3:52 PM
राज्य स्तर सब जूनियर बॉल बैडमिंटन स्पर्धा में 20 खिलाड़ी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 सितंबर।
छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 24 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन 6 से 8 सितम्बर तक परखंदा, कुरूद जिला धमतरी में आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए महासमुंद जिले से 10 बालक 10 बालिका कुल 20 खिलाड़ी प्रशिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा व पंकज चंद्राकर महासमुंद से शामिल हुए। 

जिले के खिलाडिय़ों में सब जूनियर बालक वर्ग में सागर साहू, थनेश, जित्तू ध्रुव, भूपेन्द्र पटेल, मुकेश निशाद, नेतराम ध्रुव, नवीन विश्वकर्मा, देव कुमार साहू, ढालेंद्र कुमार यादव, सागर चंद्राकार एवं बालिका वर्ग में सविता जोशी, महेश्वरी चंद्राकर, गीतांजली साहू, हर्षिता साहू, डॉली चंद्राकर, लविना चंद्राकर, माधुरी पारेश्वर, जागृति यादव, धारिणी निशाद व वीना साहू शामिल हैं।


अन्य पोस्ट