महासमुन्द

दो पक्षों में मारपीट, अपराध दर्ज
09-Sep-2024 2:51 PM
दो पक्षों में मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद,9 सितंबर। सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम खैरा में कार धोने की बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध काउंटर केस दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी सिद्धार्थ चंद्राकर ने बताया कि 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे अपने घर के सामने कार को धो रहा था। तभी पड़ोसी कन्हैया चंद्राकर तथा उनकी पत्नी ममता चंद्राकर वहां आईं और गाली गलौच करते हुए कार धोने मना किया। दोनों हाथ-मुक्का, लातों से प्रार्थी को मारने लगे। मारपीट से प्रार्थी के सिर, गर्दन व सीने में चोंटे आई हैं।

इसी मामले में दूसरे पक्ष से प्रार्थी ममता चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे सिद्ध उर्फ सिद्धार्थ चंद्राकर अपने कार को प्रार्थी के घर के सामने धो रहा था। जिसे प्रार्थी ने घर में मिट्टी व गंदा पानी आने की बात कहकर दूर ले जाकर कार धोने कहा।

 जिस पर सिद्ध चंद्राकर ने अश्लील गालौ-गलौच करते हुए तुम कौन होती हो कार धोने से मना करने वाली कहकर गला दबा दिया तथा जमीन में पटक कर मारपीट करने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के विरूद्ध 115-2, 296, 3-5, 351-2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।


अन्य पोस्ट