महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 सितंबर। महासमुंद जिले की थाना सिंघोड़ा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने गांजा की तस्करी करते 2 अन्तरराज्यीय लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख,50 हजार रुपए का गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना पर मिली कि दो व्यक्ति अपने पास दो काले रंग के पि_ू बैग रख कर बस या किसी गाड़ी का इंतजार कर रहे हंै। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी की और उन दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम संजयगिरी और ओमप्रकाश भादरोलिया दोनों निवासी महाराष्ट्र बताया।
ओडिशा आने का कारण व बैग में क्या रखा है पूछने पर दोनों भाग खड़े हुए तो पुलस ने उनका पीछा किया। पकड़ में आने पर बताया कि उनके बैग में गांजा है। तलाशी लेने पर बैग में कुल 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।
मौके पर दोनों आरोपी का गिरफ्तार कर 10 किलो ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया गया। आरोपी ने उक्त गांजे को ओडिशा से खरीदकर लाने और महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जाना बताया। दोनों के विरूद्ध धारा 20 क के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।