महासमुन्द

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो महिलाओं की मौत
08-Sep-2024 7:09 PM
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो महिलाओं की मौत

पिथौरा, 8 सितंबर। क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाएं उल्टी-दस्त एवं बुखार का उपचार करवाने झोलाछाप डॉक्टर पास गई थी। मामला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दुरुगपाली का है, जहां डायरिया व बुखार से दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम की महिला रामकान्ति बरिहा (26) एवं इसकी पड़ोसी नुयादायी (65) डायरिया एवं बुखार से पीडि़त थीं। 

परिजनों के अनुसार झोलाछाप डॉक्टर धर्मेंद्र गोस्वामी ने पीडि़तों को कुछ इंजेक्शन लगाए और दो ग्लूकोस बोतल भी चढ़ाए, जिससे मरीज की हालत गंभीर हो गई। मरीज की हालत खराब होते देख उक्त डॉक्टर ने मरीजों को तुरंत पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी, परन्तु परिजन ज़ब तक मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाते, दोनों की ही मौत हो चुकी थी। पिथौरा अस्पताल में उनकी जांच करते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


अन्य पोस्ट