महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 सितंबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित अधीक्षक भर्ती परीक्षा जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले भर से लगभग 24,198 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा का आयोजन 87 केंद्रों में दोपहर 12 बजे से 02.15 बजे तक एक पाली में होगा। महासमुंद जिला मुख्यालय में 38 केंद्रों पर 11,050 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि बागबाहरा में 18 केंद्रों पर 4,500ए पिथौरा में 18 केंद्रों पर 4,350, बसना में 6 केंद्रों पर 2300 तथा सरायपाली में 7 केंद्रों पर 1998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन हेतु 5 सितंबर को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में वन प्रशिक्षण हॉल महासमुंद में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ, जिसमें पहली पाली में केंद्र क्रमांक 23001 से 23043 तक के केंद्रों के लिए सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली में केंद्र क्रमांक 23044 से 23087 तक के केंद्रों के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।