महासमुन्द

नवकिरण अकादमी में छात्रावास अधीक्षक परीक्षा के लिए तीसरा टेस्ट
07-Sep-2024 8:14 PM
नवकिरण अकादमी में छात्रावास अधीक्षक परीक्षा के लिए तीसरा टेस्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 सितंबर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छात्रावास अधीक्षक परीक्षा हेतु 05 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल तीसरा टेस्ट का आयोजन किया गया।

जारी विज्ञप्ति में डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक परीक्षा हेतु  05 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल तीसरा  टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-3 हुआ। जिसमें कुल 100 नंबर का पेपर हुआ। इसमें कम्प्यूटर, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संविधान, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम,छत्तीसगढ़ इतिहास, बाल मनोविज्ञान, योगा, छात्रावास आदि के प्रश्न पूछे गए थे।

तीसरा टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 132 परीक्षार्थियों और अन्य छात्रावास अधीक्षक परीक्षा की तैयारी करने वाले 4 परीक्षार्थियों कुल 166 ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। छात्रावास अधीक्षक परीक्षा हेतु  05 टेस्ट सीरीज के क्रम में चौथा टेस्ट का आयोजन कल 7 सिंतबर को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट 4 टेस्ट आयोजित होगा। आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करनेवाले और छात्रावास अधीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण में आकर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट