महासमुन्द

सोलर पम्प चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
07-Sep-2024 4:31 PM
सोलर पम्प चोरी करने वाले  2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 सितंबर।
खेत में लगे सोलर पम्प को चोरी करने वाले 02 आरोपियों को महासमुंद पुलिस ने घटना के 24 घण्टे के भीतर ही चोरी गई 90 हजार रुपए कीमती सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भरत लाल साहू पिता स्व. पुनीत राम साहू निवासी ग्राम साराडीह महासमुंद ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी ने अनुदान प्राप्त कर कृषि कार्य हेतु सौर ऊर्जा सोलर पम्प लगाया गया था जिसे किसी अज्ञात चोर ने क्षतिग्रस्त कर उसके एलमुनियम पट्टी एवं लोहे का एंगल चोरी कर लिया है। सोलर पैनल को तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त करने से लगभग 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध धारा 303-2, 324-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी ज्ञानेश्वर ढीढी एवं चम्मन ढीढी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया। आरोपियों की कब्जे से चोरी किया हुआ समस्त सामग्री एलमुनियम पट्टी एवं लोहे का एंगल आदि सामान को शत-प्रतिशत जब्त कर थाना महासमुंद में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

 


अन्य पोस्ट