महासमुन्द

बड़े भाई पर की प्राणघातक हमला, गिरफ्तार
07-Sep-2024 4:26 PM
बड़े भाई पर की प्राणघातक हमला, गिरफ्तार

महासमुंद, 7 सितंबर। हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ऑनलाइन एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी इमामुद्दीन ने पुलिस को जानकारी दी है कि-मैं वार्ड नंबर 19 काली मंदिर स्टेशन रोड के पास निवास करता हूं। कक्षा 08 वीं तक पढ़ाई किया हूं। लेथ मशीन का काम करता हूं। मेरे पिता स्व निजामुद्दीन की मृत्यु हुई थी। 5सितंबर को 2024 को तीन दिन का कार्यक्रम चल रहा था। करीबन शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच मेरा मंझला बड़ा भाई एहकामउद्दीन मां से लड़ाई कर रहा था। तब मेरा बड़ा भाई एहसामउद्दीन आकर मम्मी से क्यों लड़ाई कर रहा है कहा। इसी बात को लेकर आक्रोशित होकर बड़ा भाई एहसामउद्दीन को गालिया देते हुए आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर अपने पास रखे धारधार हथियार से सिर, हाथ में प्राणघातक हमला कर दिया। जिसे गंभीर चोट लगी व खून निकलने लगा। मेरा बड़ा भाई एहसामउद्दीन बचाओ बचाओ चिल्लाया। तब मैं और अजहर उद्दीन, नजीमउद्दीन आकर बीच बचाव किया। मंझला भाई एहकामउद्दीन ने अपने हाथ में रखे धारधार हथियार से मेरे बड़े भाई एहसामउद्दीन को प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाया है। अगर हम लोग बीच बचाव नहीं करते तो निश्चित ही मेरा मंझला भाई एहकामउद्दीन के हाथों मेरे बड़े भाई एहसामउद्दीन की हत्या हो जाती।

एहसामउद्दीन को जिला अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया। जहां से इलाज हेतु रायपुर ले जाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर महासमुंद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी को हिरासत में लिया है।


अन्य पोस्ट