महासमुन्द
सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत
06-Sep-2024 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 सितंबर। बसना थाना अंतर्गत ठाकुरपाली के पास सडक़ हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मर्ग जांच में पाया गया कि सिद्धांत पटेल पिता तरणी पटेल 20 वर्ष निवासी बड़ेकुंजारी थाना जगदलपुर जिला बरगढं ओडि़शा 20 जून 2024 को रात्रि अपने जीजा नीलम पटेल के साथ बसना से बड़ेकुंजारी की ओर बाइक में आ रहा था। ग्राम ठाकुरपाली के पास पहुंचे थे, तभी पदमपुर की तरफ से आ रही कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सिद्वांत पटेल की बाइक को ठोकर मार दी। जिससे दोनों को गंभीर चोट आईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिद्धांत पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुसिल ने कार चालक के खिलाफ धारा 304,ए भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे