महासमुन्द

पति व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
06-Sep-2024 4:28 PM
पति व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का  मामला दर्ज

महासमुंद, 6 सितंबर। बसना थाना अंतर्गत ग्राम बड़े डाभा में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर शादी में नकली सामान लाये हो कर और दहेज में रुपए मांग करते हुए शारीरीक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि गायत्री पटेल निवासी बड़े टेमरी का बड़े डाभा के मुरलीधर पटेल से विवाह हुआ था। प्रार्थी महिला ग्राम बड़े टेमरी में संयुक्त परिवार के साथ रह रही थी। उसके पति मिस्त्री का काम करते हैं। शादी के 06 माह तक ससुराल जीवन अच्छे से बीता है। शादी के 15-20 दिन बाद प्रार्थिया के सास की मृत्यु हो गई।  प्रार्थिया के मुताबिक मृत्यु के पहले सास ने बताया था कि उसका पति गजलाल पटेल शराबी है। सारे गहनों को बेचकर शराब पी दिया है और उसका बेटा भी उसी की बात मानता है। तुम अपने गहने जेवर को नहीं देना। सास की मृत्यु के कुछ दिन बाद प्रार्थी महिला का ससुर और उसका पति शादी में जो भी सामान लाई है, लोकल लाई है कहकर पैसे की मांग कर जेवर को मांगते हुए मारपीट-गाली गलौज की है।


अन्य पोस्ट