महासमुन्द

5 पशुओं संग 2 तस्कर पकड़ाए
05-Sep-2024 8:04 PM
5 पशुओं संग 2 तस्कर पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 सितंबर। स्थानीय तुमगांव रोड ओव्हरब्रिज एकता चौक के पास पशुओं की तस्करी कर रहे छोटा हाथी वाहन को स्थानीय युवाओं ने पकडक़र पुलिस के हवाले किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रार्थी डेरहू साहू पिता मनोरथ साहू उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर निजी काम से एकता चौक के पास कान्हा प्रधान के साथ खड़ा था। उसी समय उसी समय महासमुंद की ओर से एक टाटा एसी छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04 एनएस 3012 में 5  मवेशी को क्रूरतापूर्वक लाद कर परिवहन करते हुये तुमगांव की ओर ले जा रहे थे।

जिसे देखकर डेरहू ने कान्हा प्रधान की सहायता से तुमगांव मार्ग एकता चौक के पास उस गाड़ी को रूकवाया। उस गाडी में दो व्यक्ति सवार थे। जिनसे नाम पूछने पर ड्रायवर सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम ईश्वर साहू उम्र वार्ड नंबर 02 कुम्ही थाना राजिम जिला गरियाबंद एवं ड्रायवर के सीट के बाजू में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रामकुमार डहरिया वार्ड नंबर 02 सतनामी पारा कुम्हारडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद का होना बताया।

पूछताछ करने पर उक्त मवेशियों को टाटा एसी छोटा हाथी में 5  गौवंश मवेशी जिसमें 2 नग गाय लाल एवं सफेद रंग एवं 3 नग बछडा को बिना चारापानी की व्यवस्था किये हुए ओडि़शा  ले जाना बताया। आरोपियों को पकडक़र पुलिस थाना लाया गया।

पुलिस ने धारा 4, 6,10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधि.2004 एवं 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट