महासमुन्द

ट्रक में लगे 3 टायर, जेक व डीजल चोरी कर ड्रायवर फरार
05-Sep-2024 5:23 PM
ट्रक में लगे 3 टायर, जेक व डीजल चोरी कर ड्रायवर फरार

महासमुंद, 5 सितंबर। बिरकोनी के समीप जीओ पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक से ड्रायवर ने 3 नए टायर, एक जेक तथा 280 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ग्राम कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग निवासी नरेंद्र शर्मा ने उक्ताशय की रिपोर्ट सिटी कोतवाली महासमुंद में दर्ज कराई है। प्रार्थी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वे आरके रोडवेज कंपनी में फिल्ड मैनेजर के पद पर कार्य करते हैं। प्राइवेट कपंनी का ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनक्यू 7277 का चालक शरूप खान उक्त वाहन से 27 जुलाई को वाहन में लगा 3 नग टायर, 1 नग जैक एवं लगभग 280 लीट डीजल को चोरी कर ले गया है। 


अन्य पोस्ट