महासमुन्द

बुखार की फं गस लगी साढ़े चार हजार गोलियां मरीजों में बंट गई
05-Sep-2024 5:21 PM
बुखार की फं गस लगी साढ़े चार हजार गोलियां मरीजों में बंट गई

शेष साढ़े 7 हजार गोलियां ड्रग वेयर हाउस को लौटाई गई,  वितरण पर लगाई रोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 5 सितंबर।
बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन द्वारा नि:शुल्क वितरित होने वाली दवाओं में कल पेरासिटामाल नामक टेबलेट फं गस प्रभावित होने का मामला प्रकाश में आया। जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। 

अस्पताल सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मई 2024 को ड्रग वेयर हाउस महासमुंद द्वारा तीन बेच क्रमांक 23046, 23019 एवं 24048 एक्सपायरी डेट 2025-26 की 12 हजार पेरासीटामाल गोलियां वितरण के लिए यहां भेजी गयी थी। जिनमें से कल 4 सितंबर तक शेष बची 7650 टेबलेट वापस महासमुंद भजवा दी गयी। जिनकी एक्सपायरी डेट जनवरी 2025 से जनवरी 2026 होना बताया गया है।

अस्पताल में उपलब्ध जिस लॉट में उक्त बेच की गोलियां आयी थी, उसके फ ौरी तौर पर वितरण पर रोक लगाकर उस लॉट में आयी तीन बेच की शेष बची 7650 टेबलेट जिला ड्रग वेयर हाउस महासमुंद को वापस कर दी है। मई माह में आए उक्त तीन बेच की 12000 गोलियां आयी थी। प्राप्त जानकरी के अनुसार कल एक मरीज को पेरासीटामाल की गोलियां अस्पताल से नि:शुल्क प्रदान की गयी थी। उसने खाने के लिए गोलियां निकाली तो उसमें काले-काले धब्बे थे।  यह बात जब अस्पताल तक पहुंची तो उन्होंने गोलियों को चेक किया और उक्त शिकायत सही मिली। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत उसके वितरण पर रोक लगा दी तथा उक्त गोलियां जिस लाट में आयी थी, उसे निकालकर अपने पत्र के साथ महासमुंद भिजवा दी। 

ऐसा पहली बार देखा गया कि शासन को सप्लाई की गयी गोलियों में फं गस लग गया। यह तो गनीमत रही कि यह बात प्रकाश में आ गयी। अन्यथा इसके सेवन से रिएक्शन या फिर स्वास्थ्य पर विपरीत असर की संभावना हो सकती थी।


अन्य पोस्ट