महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 सितंबर। लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेसियों ने काली पट्टी लगाकर, काला छाता लेकर और काले परिधानों में एक दिवसीय मौन प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ते जा रही है और भाजपा की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। 9 माह की भाजपा सरकार के राज्य में छत्तीसगढ़ की महिलाएं असुरक्षित हो गई है। रोज-रोज प्रदेश में कहीं ना कहीं हिंसा व सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है।
इनका कहना है कि इससे बड़ा दुर्भाग्य जनक क्या हो सकता है कि राज्य की राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाएं आज सडक़ों में घूमने से भी भय खाने लगी हैं। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार इन मामलों को तत्काल गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने के बजाए सरकार बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। अभी 8 माह की प्रदेश की सरकार में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुई जिसमें 600 से अधिक बलात्कार की घटना है। रायपुर बस स्टैंड की घटना, भिलाई के डीपीएस स्कूल की घटना, रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों के द्वारा दुराचार, जयपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार, कोंडागांव में एक महिला के साथ दुराचार ऐसे अनेक घटनाएं हैं। जिसमें भाजपा सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई और प्रदेश की पुलिस प्रशासन के द्वारा ऐसी घटना को पहले दबाने का प्रयास किया गया जो कि दुर्भाग्यजनक है। मौन प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.रश्मि चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, राशि महिलांग नपाध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, अंकित बागबाहरा, हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, पार्षद अमन चंद्राकर, पूर्व प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व येल्डरमेन सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, शाहबाज रजवानी, राजू यादव, गौरव चंद्राकर, निर्मल जैन कोषाध्यक्ष, नितेंद्र बैनर्जी,तिरीथ कुमारी मानिकपुरी, बिजेन बंजारे सरपंच, कविता तिवारी, इमरान कुरैशी, द्रोण चंद्राकर,जाकिर रजा, सचिन गायकवाड, बसंत चंद्राकर,जानी खान, सुरेंद्र ठाकुर, भानु सोनी इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।