महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितंबर। जिले के बगबाहरा अंचल के छात्र-छात्राओं को नवोदय, प्रयास, एकलव्य, सैनिक, जवाहर उत्कर्ष जैसे विद्यालयों में प्रवेश के लिए सत्र 2024-25 हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे ब्लॉक के 5वीं और 8वीं के विद्यार्थी शामिल हुए।
परीक्षा प्रात: 10 से 12 बजे के बीच किया गया। यह परीक्षा दो केंद्रों में स्वामी आत्मानंद विद्यालय बागबाहरा और पुराना बीईओ आफिस स्कूल में आयोजित की गई। सुपर 40 के संयोजक हीरासिंह नायक ने बताया कि आयोजन में बीईओ केके वर्मा और एबीईओ रामता डे का सहयोग और मार्गदर्शन रहा। पूरे पेपर की प्रिंटिंग का विखं शिक्षा कार्यालय द्वारा वहन किया गया। श्री नायक ने बताया कि यह परीक्षा बच्चों का चयन कर उन्हें तैयारी कराई जाएगी। आठ सितंबर को 10 बजे से 12 बजे तक काउंसलिंग के बाद चयन होगा।
इस अवसर पर थाना बागबाहरा से उप निरीक्षक जनक पटेल ने सिपाहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपनी सेवाएं प्रदान की।
जिसके लिए सुपर 40 बागबाहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समन्वयक विद्या चंद्राकर, गजानंद दीवान, गुरुदत्त पटेल, शेखर चंद्राकर, भूपेश्वरी साहू, अधीक्षक मनोज चौधरी के अलावासुपर 40 के सेवाभावी व नवाचारी शिक्षकों में संयोजक जितेंद्र दीवान, प्रधान पाठक अनिल चक्रधारी, मीडिया प्रभारी धीरज तिवारी, जगदेव साहू, केदार साहू, रिंकल बग्गा, दौलत दीवान, रश्मि शर्मा, सुभाष चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, अश्विनी दीवान,राजेंद्र साहू, छोटू निषाद, धनेश्वर साहू, विजय व्यवहार, परस राम ठाकुर, रहमान खान, अविनाश साहू, भूषण साहू, विनोद साहू, लोकनाथ रैदास, मुरली यादव, आत्माराम दीवान, चौकीदार मनोज पटनायक आदि ने अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया।
उन्होंने बताया कि यह पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। ऑफलाइन और आनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। टॉप 40 बच्चों की कक्षाएं जल्द प्रारंभ की जायेगी। बच्चों का चयन कर उन्हें तैयारी कराई जावेगी। 8 सितंबर को 10 बजे से 12 बजे तक काउंसलिंग के बाद चयन होगा।