महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितंबर। बसना स्थित उप पंजीयक रजिस्टी कार्यालय का पद लंबे समय रिक्त है। सूूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसका प्रभार बाबू ही संभाल रहे हैं। बसना राजस्व अनुविभाग मुख्यालय में विगत 8 वर्ष पहले तत्कालीन विधायक रूपकुमारी चौधरी ने बसना में उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय प्रारंभ करवाया था। इससे पहले लोगों को 20 से मे 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सरायपाली रजिस्ट्री कार्य के लिए जाना पड़ता था। जब से यहां उप पंजीयक कार्यालय चालू हुआ है, बाबू को उप पंजीयक कार्यालय का प्रभार दिया गया है। पदस्थ प्रभारी उप पंजीयक तरुण कुमार कंवर एक लिपिक है, जो 5 साल से यहां कार्यभार संभाल रहा है। जनप्रतिनिधि भी उप पंजीयक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। जिला पंजीयक रजिस्ट्री दीपक कुमार मंडावी ने बताया कि मांग के अनुसार बाबू के बदले उप पंजीयक की नियुक्ति की जाएगी।