महासमुन्द

भाजपा सरकार के राज में महिलाएं असुरक्षित-डॉ. रश्मि
03-Sep-2024 2:27 PM
भाजपा सरकार के राज में महिलाएं असुरक्षित-डॉ. रश्मि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 सितंबर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, जिला प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि 9 माह के भाजपा सरकार के राज में महिलाएं असुरक्षित हो गयी हैं। रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया। यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।

महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार इन घटनाओं को छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। अब तक 8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुए हैं तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है। भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। बिना एफ आईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया। जबकि पॉक्सो एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफ आईआर होना चाहिये, उसके बाद जांच होनी चाहिये।

भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी मामले को नकारते है। इस मामले में मेेडिकल बोर्ड का गठन कब हुआ, बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया, सरकार के संज्ञान में बात आई, क्या कार्रवाई की गई, एसपी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई, रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी। मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया।

इसी तरह कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन हंै। इस मामले में कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे, आंदोलन करेंगे। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूर करेंगे।


अन्य पोस्ट