महासमुन्द

अमी रूफ स को संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य का सम्मान
03-Sep-2024 2:14 PM
अमी रूफ स को संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य का सम्मान

सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया सम्मानित  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 सितंबर। मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन रायपुर संभाग एवं जिला रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में जेएन पांडेय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में हुआ। महासमुंद स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा  के प्राचार्य अमी रूफस को विशेष योगदान देने, शाला के बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने, बोर्ड क्लास के सभी छात्रों के प्रथम स्थान पर उत्तीर्ण होने, मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने, स्कूल में अनुशासन बनाये रखने, जिला स्तरीय आयोजन में सहयोग करने आदि कार्योंके कारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रसांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक पुरंदर मिश्रा के हाथों उनका सम्मान हुआ है। 

उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी अमी रूफस मुख्यमंत्री से उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हो चुकी हैं। सम्मानित होने पर जिला स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, पूर्व जिला आयुक्त येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. सावंत, सहायक संचालक सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा, डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर, बी ईओ लीलाधर सिन्हा, प्राचार्य समीर प्रधान, जीआर सिन्हा, हेमेंद्र आचार्य, प्रमोद कुमार कन्नौजे, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, संकुल प्राचार्य धरम महानंद, राशिद कुरैशी, रामकुमार साहू, संतोष कुमार साहू, कमल लुनिया, लीनु चन्द्राकर, योगेश्वर डडसेना, लीलिमा साहू, मधु शर्मा एवम स्टाफ  के समस्त सदस्यों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट