महासमुन्द

गाली-गलौज, मारपीट, 4 पर जुर्म दर्ज
02-Sep-2024 8:24 PM
गाली-गलौज, मारपीट,  4 पर जुर्म दर्ज

महासमुंद,2 सितंबर। जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम बड़े टेमरी में गाली गलौच मारपीट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ  पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम बड़े टेमरी निवासी तुलसीदास मानिकपुरी की मोटर सायकल बिगड़ गई थी। जिसे लेने बाइक से खेमराज पटेल के साथ चौक के पास गया था। गाड़ी में पेट्रोल नहीं होने से वह चौक से वापस अपने घर जा रहा था। तभी गोविंदो पंडित प्रार्थी के घर के पास पहुंचा था। उसी वक्त प्रकाश देवता, आकाश देवता, लक्ष्मीकांत विशाल और दुर्गेश देवता एक राय होकर आ गये। दुर्गेश देवता ने कहा कि मेरे पिता को शराब पी रहा है क्यों बताया? प्रार्थी से गाली गलौच की और हाथ मुक्के से मारपीट की। इस मारपीट से करने प्रार्थी के सिर में चोंटे आयी है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट