महासमुन्द

गांजा तस्करी, एमपी के 4 बंदी
01-Sep-2024 3:32 PM
गांजा तस्करी, एमपी के 4 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद. 1 सितंबर।
गांजा की तस्करी करते एमपी के 4 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 80 किलोग्राम गांजा कीमती बारह लाख को जब्त किया गया।
मुखबीर की  सूचना पर 31 अगस्त को महासमुंद पुलिस ने  बरगढ ओडि़शा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग की बोलेरो से बरामद किया है। आरोपी उक्त गांजे को ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा यहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी, तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से  एक सफेद के महेन्द्रा बोलेरो कार महासमुन्द की ओर आते दिखी। आरोपी नाके में पुलिस टीम को चेकिंग करते देख वाहन को खडा कर जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

उक्त वाहन में 4 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में आरोपियों ने  अपना नाम क्रमश: रामनिवास मीणा, शिवकुमार मीणा, विजय सिंह मीणा, प्रिया शरण शर्मा सभी निवासी मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया।
आरोपियों से ओडिशा आने का कारण व कार में क्या रखना एवं पुलिस की टीम को देख कर भागने कारण पूछे जाने पर वाहन में गांजा होना बताया। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट में प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 

वाहन में प्लास्टिक बोरियों में कुल 80 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 80 किलो ग्राम गांजा कीमती 1200000 रूपये एवं महेन्द्रा बोलेरो वाहन कीमती 400000 रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती 21500 रूपये एवं नगदी रकम 3500 कुल जुमला कीमती 16,25,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उडि़सा से लाना और मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट