महासमुन्द
हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब व लाहन बरामद
01-Sep-2024 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 1सितंबर। आबकारी टीम सरायपाली द्वारा पांच मदिरा भट्टियों से 525 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। 30 अगस्त को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम सरायपाली द्वारा ग्राम परसा पाली गौठान के पास दबिश दी गई। आबकारी टीम को आता देख आरोपी फरार हो गए। झोपड़ी की तलाशी ली जाने पर पांच नग चढ़ी भट्टी से मदिरा निर्माण कार्य जारी होना पाया गया। मौक़े पर 525 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मूल्य 1,05,000 रुपए तथा 6000 किलोग्राम महुआ लाहन मूल्य 3,00,000 रुपए एवं पांच सेट मदिरा निर्माण सामग्री बरामद हुई, जिसे कब्जे आबकारी लिया गया तथा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1) क, च, एवं 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे