महासमुन्द

कांग्रेसियों ने जलाया मुख्यमंत्री-गृहमंत्री का पुतला
31-Aug-2024 3:14 PM
कांग्रेसियों ने जलाया मुख्यमंत्री-गृहमंत्री का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 अगस्त। महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला जलाया।

जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने बताया कि विगत दिनों भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में संबंधित युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन व थाना घेराव किया गया था।  प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने अनावश्यक तथा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे 150 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। इसी के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज के आह्वान पर महासमुंद में किया गया।   डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। लगातार अपराधों में वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे कामों के विरोध में कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता न लाठी से डरेगा और न ही बंदूक से। भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना जारी रखेगा। पुतला दहन में जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चन्द्राकर,पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर,जिला प्रभारी महामंत्री सुनिल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, नगर पालिकाध्यक्ष राशि महिलांग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर, प्रभारी मंत्री शहर कांग्रेस गुरमीत चांवला, पूर्व पर्यटन मण्डल सदस्य अंकित बागबाहरा, पूर्व मण्डी अध्यक्ष हीरा बंजारे, राजेन्द्र चन्द्राकर,सचिन गायकवाड, ममता चन्द्राकर, सुनिल चन्द्राकर समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट