महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अगस्त। पुलिस ने बीस किलो गांजा संग मप्र के तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपी ओडिशा से महासमुंद के रास्ते एमपी ले जा रहे थे।
गुरुवार को रेलवे पुलिस बल महासमुंद से सूचना प्राप्त होने पर आबकारी टीम महासमुंद घटनास्थल महासमुंद रेलवे स्टेशन प्लेटफ ार्म क्रमांक एक पहुंची। यहां आरपीएफ प्रभारी एवं स्टॉफ ने 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ रखा था। जिनके व्यक्तिगत कब्जे में कलीनुमा मादक पदार्थ थे। मौके पर आरपीएफ प्रभारी ने आबकारी टीम को संदेहियों से पहचान कराया। संदेहियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमश: श्याम सिंह, जीवन सिंह सिसोदिया एवं शिवलाल सिंह तीनों निवासी मध्यप्रदेश बताया। उक्त संदेही व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर पृथक-पृथक पिटू बैग में से क्रमश: काले रंग के पिट्ठू बैग में 04 हरे रंग के प्लास्टिक पॉलीथिन में 8.100 किलोग्राम गांजा, भूरे रंग के पि_ू बैग में 02 हरे रंग के प्लास्टिक पॉलीथिन में 4.090 किलोग्राम गांजा तथा बैगनी रंग के पिट्ठू बैग में 04 प्लास्टिक पॉलीथिन 3 हरे रंग एवं 1 पीले रंग की बैग में 8.180 किलोग्राम गांजा, कुल मात्रा 20.370 किलोग्राम गांजा, बाजार मूल्य 2 लाख, 3 हजार 700 रुपए बरामद हुआ।
इसके बाद सभी आरोपियों को धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया तथा तीनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जिला जेल महासमुंद दाखिल कराया गया।