महासमुन्द
पंचायत मीटिंग में महिला सरपंच को जान से मारने की धमकी
30-Aug-2024 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 अगस्त। पंचायत मीटिंग के दौरान महिला सरपंच के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर कोमाखान थाने में 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज की गई है।
ग्राम पंचायत घोयनाबाहरा की महिला सरपंच सविता ठाकुर (30) निवासी ग्राम भालुचुंवा के साथ मीटिंग के दौरान कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त को मीटिंग के दौरान ग्राम घोयनाबाहरा के भुनेश्वर ठाकुर, नीलकंठ ठाकुर, तूफ ान ठाकुर, परमानंद साहू, भूपेन्द्र साहू, श्रवण ठाकुर ने शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच किया है। पुलिस ने सरपंच की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 191-2, 296, 351-2 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे