महासमुन्द

शराब संग 4 बंदी
28-Aug-2024 2:48 PM
शराब संग 4 बंदी

महासमुंद,28अगस्त। महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने 34.49 लीटर शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 14620 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एक प्रकरण में संजय अग्रवाल सरायपाली के कब्जे से कुल 21.990 लीटर की कीमती 8 हजार 820 रुपए, प्रकरण दो प्रमोद बघेल खरियार रोड से कुल 6 लीटर शराब कीमती 1500 रुपए, बसना में  में एक प्रकरण में सुरेन्द्री भोई जाडामुड़ा से 4 लीटर शराब कीमती 800 रुपए, थाना सांकरा में एक प्रकरण में देवराम निषाद  अंसुला के कब्जे से कुल 2.5 लीटर शराब कीमती 500 रुपए बरामद कर सभी को आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट