महासमुन्द

विधायक ने कार्यकर्ताओं से की भेंट मुलाकात
28-Aug-2024 2:46 PM
विधायक  ने कार्यकर्ताओं  से की भेंट मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अगस्त।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को झलप-पटेवा मंडल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। उन्होंने उनसे सदस्यता अभियान से संबंधित आवश्यक चर्चा की और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना। 

मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने 2 सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करते हुए प्रत्येक बूथ में 200 कार्यकर्ता बनाने के लिए के कहा। इस दौरान झलप-पटेवा मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, रमेश साहू, कुलजीत सलूजा, सम्मी सलूजा, रविशंकर पैकरा, रूपलाल पटेल, डॉ सोमनाथ सिन्हा, सुनिल पटेल, खेमराज बघेल, निर्भय नायक, मनोज यादव, धनेश सिन्हा, देवेंद्र राय, छबिंद्र पटेल, डॉ हरि पटेल, कृपाराम सेन, यमुना ठाकुर, जया आवड़े, मनोहर साहू, यादराम पटेल, संपत पटेल, चंद्रशेखर पटेल, दिनेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट