महासमुन्द

कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा
27-Aug-2024 4:36 PM
कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अगस्त। 
नगर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। जहां फूलों से सजे रथ में भगवान कृष्ण राधा की वेशभूषा धारण किए बच्चों को नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग नेहरू चौक, बाजार पारा, बस स्टैंड, बरोंडा बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान भगवान कृष्ण व राधा की एक झलक पाने भक्त आतुर नजर आए।

लोगों ने राधा कृष्ण की आरती कर घर की सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्त हाथ में ध्वज लिए जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी, नंद की आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाते हुए मार्ग में आगे बढ़ रहे थे। महासमुंद नगर में कई जगह झांकी भी निकाली गई। युवाओं के द्वारा डीजे की धुन में नाचते गाते हुए नगर भ्रमण किया गया। नगर के बस स्टैंड मार्ग में गुड़रूपारा, गंजपारा, बिजली ऑफिस, बस स्टैंड, बरोंडा चौक समेत कई जगहों में दही हांडी का आयोजन किया गया। रात में युवाओं की टीम मीनार बनाकर दही लूटने आतुर नजर आए। बारिश में भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। भीगते बारिश में दही लूट हुआ। दही हांडी लूट देखने देर रात तक नगरवासियों का हुजूम उमड़ा रहा। रात 9 बजे राममंदिर परिसर में भजन का आयोजन किया गया। 

दही हांडी लूट देखने देर रात तक नगरवासियों का हुजूम उमड़ा रहा। रात 9 बजे राममंदिर परिसर में भजन का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से पहुंची मंडलियों के द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। मंदिर परिसर में बच्चों के द्वारा दही लूट का आयोजन किया गया।

अरंड में महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा ग्राम अरंड में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलब्ध में गांव में सुबह 10 बजे महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकल गई। 
बाजे-गाजे के साथ फूलों से सजे रथ में भगवान कृष्ण की प्रतिमा को गली भ्रमण कराया गया। भक्त भक्त गीतों में झूमते नाचते नजर आए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद कृष्ण मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सरपंच देवराज सिंह ठाकुर, शिवचरण ध्रुव, गंगाधर निर्मलकर, कार्तिक पटेल, कौतुक पटेल, हुसनलाल निर्मलकर मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट