महासमुन्द

उमेश बने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री
27-Aug-2024 2:50 PM
उमेश बने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय बैठक प्रांतीय कार्यालय रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से शासन के दोषपूर्ण युक्ति युक्त करण नीति का प्रांतीय पदाधिकारियों सहित सबी जिला अध्यक्षों ने खुलकर विरोध करते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की गई एवं निर्वाचन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महासमुंद जिला के उमेश भारती गोस्वामी को प्रांतीय महामंत्री का दायित्व दिया गया। जिला अध्यक्ष टेकराम सेन ने बताया कि पूर्व महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा के सेवानिवृत्ति पश्चात उमेश भारती गोस्वामी का यह प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि श्री गोस्वामी जीवन पर्यन्त शिक्षक संघ में संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष, प्रांतीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुये संगठन को नई ऊंचाईयां दी है।

टेक राम सेन सहित महासमुंद व प्रांतीय इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि श्री गोस्वामी को नई जिम्मेदारी दिये जाने से संगठन और अधिक मजबूती की ओर अग्रसर होगा।

प्रांतीय महामंत्री बनाये जाने पर प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, पूर्व महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष टेकराम सेन, संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, सचिव तिलक चंद्राकर, प्रवीण प्रधान साहू, मानिक साहू, प्रमोद कन्नौजे, राजेश शर्मा, यूके दास, ज्योतिष चौधरी, चन्द्रहास पात्र, रामकुमार, डोमन सिंह टंडन, रोहिणी देवांगन, पिरित पटेल, किशोर कुमार रथ, अविनाश लाल, विजय लक्ष्मी चंद्राकर, मधु शर्मा, लता वैष्णव, आशा साहू, सहित समस्त जिला एवं विकासखंड पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष टेकराम सेन ने दी है।


अन्य पोस्ट