महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पहुंच उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। श्रीमती महिलांग ने सर्वप्रथम उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
संक्षिप्त भेट के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग को पूर्व मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल पूछा व आगामी समय भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की बात कही।
पूर्व मुख्यमंत्री से भेट के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नपा समर्थकों में पूर्व मुख्यमंत्री से भेट के दौरान नीरज परोहा, ईशा टंडन, सोनम रामटेके, श्रीमती माया पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।